Friday, September 4, 2026

आगामी चुनाव को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई आयोजित

Share

Advertisement
  • भोंपूराम ख़बरी,दिनेशपुर। कांग्रेस कार्यलय में कार्यकर्ताओं की आगामी चुनाव को लेकर एक बैठक किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए कांग्रेस जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा उर्फ सोनू ने कहा भाजपा सरकार बेरोजगारी महंगाई तथा किसानों के मामले में असफल साबित हुई है। उन्होंने कहा प्रदेश की जनता कांग्रेस पार्टी को विकास हेतु चुनने के लिए आतुर है। कांग्रेस कार्यालय में एक बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा और बैठक का अध्यक्षता नगर कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ नारायण हालदार ने किया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तथा गदरपुर विधानसभा में लंबे समय के बाद कांग्रेस का अस्तित्व लाने के लिए विचार विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से कांग्रेस के वरिष्ठ तथा सामाजिक कार्यकर्ता नित्यानंद मंडल को जिलाध्यक्ष ने जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी। साथ ही काली पद मिस्त्री को ब्लॉक उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। जिलाध्यक्ष समेत तमाम कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण कर स्वागत किया। वही नित्यानंद मंडल ने सभी का आभार व्यक्त किया है। इस मौके पर पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, महिला प्रदेश महामंत्री ममता हालदार, ब्लॉक अध्यक्ष नासिर हुसैन, गगनदीप सिंह, कुमाऊ मंडल अध्यक्ष किशोर , निरंजन घरामी, आशुतोष राय, कृष्णकांत गाबा( केके गाबा), लक्ष्मी राय, अजय राय, पवन कुमार, लल्लन तिवारी, जगन्नाथ सरकार, काला सिंह, लवकेश सिंह, हरि चांद, कृष्ण पद विश्वास, संजीत कुमार विश्वास, मुकेश वाला समेत दर्जनों मौजूद रहे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.