Friday, September 4, 2026

कांग्रेस ने श्रद्धापूर्वक मनाई नेहरू जयंती

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर।  महानगर कांग्रेस कमेटी में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिन श्रद्धापूर्वक जवाहर लाल नेहरू कम्युनिटी हाल स्थित पंडित नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मनाया। यहाँ राष्ट्रगान गाकर पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी गयी।

इस दौरान वक्ताओं ने ने कहा कि पंडित नेहरू को बच्चों से विशेष लगाव था। उन्होंने आजादी के बाद एक सार्थक लोकतंत्र की बहाली की ओर लोकतंत्र को गतिशील बनाया। कांग्रेस महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि पंडित नेहरू ने देश का सामाजिक और आर्थिक एकीकरण किया। उन्होंने देश में बड़े बड़े प्रोजेक्ट लाकर देश को विकास के पथ पर आगे ले जाकर आर्थिक रूप से मजबूत बनाने का कार्य किया। ऐसे महापुरुषों को देश हमेशा याद रखेगा और आने वाली पीढ़ी हमेशा इनके किये अच्छे कार्यों को याद रखेगी। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा, प्रदेश सचिव परिमल राय, जिला महासचिव सुशील गाबा, महामंत्री विजय अरोरा, राजीव कामरा, रणजीत सिंह राणा, अजय यादव, राजीव यादव, सपना गिल, इंद्रजीत सिंह, उमर अली, पंकज शर्मा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.