Friday, September 4, 2026

भाजपा नेता शर्मा ने की महासंपर्क अभियान की शुरुआत 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  संजय नगर खेड़ा बूथ संख्या 94 और 95 में मिशन 2022 के महासंपर्क अभियान की शुरुआत कर भाजपा को वोट देने के लिए वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा ने वार्ड वासियों के साथ घर घर जाकर संपर्क साधा। शर्मा ने कहा कि भाजपा ही एकमात्र ऐसा दल है जो संपूर्ण क्षेत्र का विकास कर सकता है।

लोगों से मिलते शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में पूरे राज्य का अनवरत विकास किया जा रहा है और सीएम धामी लगातार जनता के बीच रहकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनका निराकरण कर रहे हैं। कहा कि चुनावी बिगुल बज चुका है ऐसे में जनता दोबारा भाजपा की ओर देख रही है और जन सहयोग से राज्य में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी।

इस दौरान कुमाऊं मंडल मीडिया प्रभारी रश्मि रस्तोगी, महानगर मंडल मंत्री शम्मी गुप्ता , महिला मोर्चा नगर मंत्री कविता सागर, शालिनी बोरा,माया श्रीवास्तव, नीता श्रीवास्तव, पूजा राय, अनिता बरेठा, अनुसूचित मोर्चा के अध्यक्ष संदीप वाल्मीकि, मदन शर्मा, अमल मंडल, अजीत शाह, सुरेश विश्वास, अल्पसंख्यक मोर्चा से फरजाना बेगम, शिव कुमार राय और चन्दन सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.