
मेष राशि (Aries)

कर्तव्य पालन में सचेत रहना होगा। विरोधी मौके का फायदा उठाने की इंतजार में है। आर्थिक तौर पर सक्षम अनुभव करेंगे। मित्रों का साथ मिलेगा। पुरानी यादें ताजा होगी। अधिकारों को लेकर परिवार में बातचीत तनाव पूर्ण हो सकती है।
वृषभ राशि (Taurus)
अभिरुचियों में बदलाव महसूस करेंगे। नई भावनात्मक संबंध बन सकते हैं। सरकारी स्तर पर रुके हुए कार्यों में गति आने की संभावना है। सार्वजनिक रूप से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार में मांगलिक कार्यों की योजना बन सकती है
मिथुन राशि (Gemini)
धन का प्रवाह बेहतर रह सकता है। अतिरिक्त धन को सही जगह निवेश करके भविष्य को सुरक्षित करने के योग बन रहे हैं। नियमों की पालना कर व्यर्थ की तनाव से बच सकते हैं। यात्रा योग बन रहे हैं।
कर्क राशि (Cancer)
पुराने कार्यों से जुड़ी समस्याएं उभर सकती हैं। संयम से काम लेना होगा। अतिरिक्त परिश्रम से स्थितियां नियंत्रण में आएंगी। आर्थिक तौर पर सुदृढ़ अनुभव करेंगे। परिवार जनों से स्नेह और सम्मान मिलने से प्रसन्न रहेंगे ।
सिंह राशि (Leo)
जरूरी कार्यों के लिए एकाग्रता बना पाना थोड़ा मुश्किल रहेगा। मित्रों और परिवारिक संबंधियों की ओर से भावनात्मक व्यवधान खड़े किए जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में परस्पर निर्भरता बढ़ेगी।कन्या राशि (Virgo)
विलासिता की वस्तुओं के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। बचत खर्च हो सकती है। परिवार में पारदर्शिता रखनी होगी। प्रेम संबंधों में आर्थिक लेनदेन से बचना होगा ।प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। बिना दबाव में आए फैसले लेने होंगे।
तुला राशि (Libra)
फैशन और डिजाइनिंग के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को नई उपलब्धियां हासिल हो सकती है। परिवार में एक दूसरे पर भरोसा करना पड़ेगा। मदद करनी पड़ सकती है। माता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
बैंकिंग सेवाओं से जुड़े लोगों को आर्थिक तौर पर सावधानी से अपने कार्य करने होंगे। भावनात्मक संबंधो में आपसी समझ की कमी से संबंध तनाव पूर्ण हो सकते हैं। कर्मशीलता बढ़ेगी। यात्रा टाले।
धनु राशि (Sagittarius)
मार्केटिंग से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर उपलब्ध रहेंगे। पुराने भावनात्मक तनाव उभर कर आ सकते हैं। वाणी पर संयम रखना होगा। आर्थिक मुद्दों पर थोड़ी परेशानियां रह सकती है।
मकर राशि (Capricorn)
कार्यस्थल पर पूर्व निर्धारित लक्ष्यों को पाना थोड़ा मुश्किल रहेगा। उच्च अधिकारियों से समन्वय बनाकर चलें। शिक्षा के क्षेत्र में पुराने परिश्रम का फल मिल सकता है। प्रेम में आकांक्षा पूर्ति का दिन है।
कुंभ राशि (Aquarius)
कार्य प्रणाली बेहतर होने के उपरांत भी परिणाम देरी से मिल सकते हैं। धैर्य रखना होगा। पेरेंट्स के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। भावनात्मक संबंधों के लिए समय निकालना मुश्किल रहेगा। फिर भी प्रेम बना रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
महत्वपूर्ण कार्यों को पहले निपटाना होगा। मित्रों और परिवारजनों के आमंत्रण स्वीकार करने पड़ सकते हैं। धार्मिक आयोजनों मैं शामिल होकर आनंदित महसूस करेंगे। नए वाहन की खरीद के योग बन रहे।


