Friday, September 4, 2026

आपदा पीड़ितों की सहायता को बनायी रणनीति 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  दिल्ली के पूर्व विधायक व ऑल इंडिया केंद्रीय श्री गुरु सिंह सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तरविंदर सिंह मारवाह ने उधम सिंह नगर जिले में कई संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की और आगे की रणनीति बनाई। जिले में आई आपदा से पीड़ित हुए परिवारों को सहयोग के लिए रणनीति बनायी गयी। इस दौरान उन्होंने पत्रकारों से भी वार्ता की।

बैठक में मारवाह ने कहा मौजूदा सरकार ने जो तत्काल राशि घोषित की है वह प्रभावितों के लिए नाकाफी है। आपदा में आए लोगों को तत्काल व समुचित सहयोग मिलना चाहिए। किसानों को भी उनके नुकसान का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। मारवाह ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों के हितों की अनदेखी कर रही है। इसलिए वह स्वयं अन्य सामाजिक संगठनों के साथ मिलकर हरसंभव कदम उठा कर लोगों को सहयोग करेंगे। उन्होंने सभी गुरुद्वारा कमेटी व सिंह सभाओं से अपील करते हुए कहा कि सभी को मिलकर किसानों और आपदा पीड़ित लोगों का सहयोग करना चाहिए जिससे प्रदेश की जनता वापस सामान्य हो सके। बैठक में भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार, कांग्रेस कामगार संगठन के प्रदेशाध्यक्ष सीपी शर्मा, देवेंद्र सिंह विर्क, अनिल जोशी आदि लोग उपस्थित रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.