Thursday, October 29, 2026

छठ पर्व पर भाजपा जिलाध्यक्ष पहुंचे विभिन्न घाट

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  पूर्वांचल समाज के लोकपर्व छठ के अवसर पर गुरुवार सुबह भाजपा जिला अध्यक्ष शिव अरोरा ने नगर के विभिन्न क्षेत्रों में छठ घाट स्थल जाकर भगवान सूर्य उपासना कर छठ माई का आशीर्वाद प्राप्त किया।

अरोरा ने कल्याणी नदी पर बने छठ घाट पर मातृशक्ति के साथ उगते हुए सूरज को अर्घ्य देकर भगवान सूर्य की उपासना कर समस्त क्षेत्रवासियों की तरक्की व समृद्धि की कामना की। अरोरा ने कहा निश्चित रूप से हमारी सनातन संस्कृति में छठ महापर्व का विशेष महत्व रहा है और रुद्रपुर क्षेत्र में छठ पूजा का भारी उत्साह देखने को मिलता है। उन्होंने महिलाओं को बधाई दी जिन्होंने बिना अन्न जल ग्रहण किये छठ माई का व्रत रखा। शिव अरोरा ने रुद्रुपर क्षेत्र के खेड़ा, जगतपुरा, सुभाष कॉलोनी व प्रति बिहार क्षेत्र में छठ घाटों पर जाकर वहां मौजूद मातृशक्ति को नमन किया एव पूजा अर्चना कर छठ माई का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर विधायक राजकुमार ठुकराल, मण्डल अध्यक्ष राकेश सिंह, पार्षद शालू पाल, पिंटू पाल, सन्तोष पाल, ललित बिष्ट, प्रमोद साहनी, एमके तिवारी, मयंक कक्कड़ व अन्य लोग मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.