Friday, September 4, 2026

प्रदेश सरकार पर कांग्रेस की हल्द्वानी रैली रद करने का आरोप 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  महानगर कांग्रेस कमेटी ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस की बुधवार को हल्द्वानी में प्रस्तावित शंखनाद रैली व जनसभा को भाजपा सरकार द्वारा षड्यंत्र के तहत रद्द करवाने की कोशिश की गयी। इसके विरोध में नगर कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गांधी पार्क में बापू गांधी जी की प्रतिमा के नीचे 2 घंटे का सांकेतिक उपवास कर प्रदर्शन किया।

इस मौके पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि  हल्द्वानी में स्थित रामलीला मैदान में कांग्रेस की शंखनाद रैली का आयोजन प्रस्तावित था। जिसके लिए रामलीला मैदान की अनुमति लेकर आरक्षित भी किया गया था। लेकिन भाजपा सरकार द्वारा एक षड्यंत्र के तहत जनसभा की अनुमति रद्द करके हिटलर शाही रवैया अपनाया है जिसका कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है। पूर्व पालिकाध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि इस तरह की हिटलर शाही किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पूर्व मंडी समिति अध्यक्ष अरुण पाण्डेय ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है, युवा बेरोजगार है. व्यापारी-किसान सब परेशान हैं। लेकिन इस सरकार को जनता की कोई परवाह नहीं है। कहा कि पिछले दिनों जिले में इतनी बड़ी आपदा आई और मुख्यमंत्री स्वयं इस दौरे में आए उसके बावजूद भी पीड़ितों को न तो कोई सहायता मिल पा रही है और न ही उनको पूर्ण रूप से मुआवजा मिल पा रहा है। वक्ताओं ने अगर सरकार इन सब चीजों की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो कांग्रेस पार्टी और बड़े धरना प्रदर्शन और आंदोलन करेगी। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश सचिव परिमल राय, ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश पंत, जिला महासचिव सुशील गाबा, किसान कांग्रेस के अध्यक्ष राम दयाल सिंह, रामस्वरूप भारती, प्रदेश सचिव शिशुपाल सिंह, नत्थू लाल आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.