Friday, September 4, 2026

नैनीताल हाईकोर्ट का बड़ा फैसला विधायक की हत्या के मामले में यह बाहुबली बाइज़्ज़त बरी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,उत्तराखंड : नैनीताल हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, CBI अदालत के फैसले को पलटकर बाहुबली डीपी यादव को किया बाइज़्ज़त बरी ,13 सितंबर 1992 को दादरी में विधायक महेंद्र भाटी की हत्या हुई थी, जिसमें पूर्व सांसद डीपी यादव समेत चार लोगों को आरोपी बनाया गया था. इस मामले में हाई कोर्ट में सुनवाई चल रही थी और इस साल कोर्ट से डीपी यादव को कई बार बेल भी मिल चुकी थी।  उत्तराखंड हाई कोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाते हुए उत्तर प्रदेश के बाहुबली नेता डीपी यादव को हत्याकांड में बरी कर दिया. हाई कोर्ट ने सीबीआई कोर्ट के 2015 के फैसले को पलटते हुए यादव को बरी किया है. सीबीआई कोर्ट ने छह साल पहले यादव को दादरी के विधायक रहे महेंद्र भाटी की हत्या के केस में दोषी करार देकर आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई थी. इस मामले में नैनीताल स्थित हाईकोर्ट में लगातार सुनवाई चल रही थी. हाई कोर्ट के फैसले से यादव को बड़ी राहत मिल गई है.

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.