Friday, September 4, 2026

भाजपा जिला कार्यालय के बाहर आप का धरना प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,, रुद्रपुर।  उत्तराखंड के 21 वें स्थापना दिवस पर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार से 21 सवाल किए। आप कार्यकर्ताओं ने भाजपा के बिगवाड़ा गाँव स्थित जिला कार्यालय पर धरना दिया।

आम आदमी पार्टी द्वारा पूर्व नियोजित कार्यक्रम को लेकर आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाजपा के जिला मुख्यालय रुद्रपुर पर जोरदार धरना प्रदर्शन किया। यहाँ आप के वरिष्ठ नेता नंदलाल प्रसाद एनडी ने कहा कि उत्तराखंड स्थापना दिवस पर सभी को बधाई के साथ साथ उत्तराखंड ने के खोने-पाने की सूची समीक्षा का विषय है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने भाजपा के समक्ष 21 सवाल रखे हैं जिसमें राज्य के गठन के 21 साल बाद प्रदेश की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार, बिजली, पानी, सड़क, औद्योगिक विकास की स्थिति समेत अन्य मुद्दे शामिल हैं। प्रदेश आज भी करोड़ों रुपए कर्ज लेने पर मजबूर है। मातृशक्ति और युवा शक्ति को सशक्त बनाने के लिए कोई नीति नहीं बनाई गई। नैसर्गिक रूप से समृद्ध होने के बावजूद अब तक उत्तराखंड पर्यटन प्रदेश नहीं बन सका। उत्तराखंड की स्थाई राजधानी अधर में लटकी हुई है। उत्तराखंड की परिसंपत्तियों उत्तर प्रदेश के कब्जे में आज ही मौजूद हैं।

युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीतीश सिंह ने कहा कि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल हो चुकी हैं। रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर, खटीमा, मसूरी, श्रीयंत्र टापू गोली कांड के दोषियों को उत्तराखंड की भाजपा सरकार सजा नहीं दिलवा पायी। गर्भवती महिलाओं के लिए सुरक्षित प्रसव प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में संभव नहीं हो पाया। कहा कि नैतिकता के आधार पर भाजपा सत्ता छोड़ दे। इस मौके पर नेता रामचंद्र सागर, गोपाल यादव, मनोज कालाकोटी, दीपक नेगी, कपिल सिन्हा, लक्ष्मी नारायण आदि लोग मौजूद थे। वहीं इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के स्थापना दिवस के कार्यक्रम में पुलिस लाइन्स चले जाने के कारण यहाँ कोई अवांछित स्थिति पैदा नहीं हुई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.