Friday, September 4, 2026

विधायक ने आपदा पीड़ितों को बांटी खाद्य सामग्री 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  विधायक राजकुमार ठुकराल ने वार्ड नंबर 6 के आपदा प्रभावित परिवारों को प्रदेश सरकार द्वारा दी जा रही निशुल्क खाद्य सामग्री का वितरण किया। इस दौरान भाजपा विधायक ठुकराल ने कहा कि प्रदेश सरकार जरूरतमंदों की मदद के लिए हमेशा तत्पर रही है।

कहा कि पिछले दिनों आई आपदा में तमाम लोगों को भारी नुकसान पहुंचा था। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावितों की मदद के लिए हर संभव प्रयास कर रहे है। ठुकराल ने कहा कि प्रदेश में आई आपदा ने कई इलाकों में हजारों लोगों का जीवन संकट में डाल दिया था। इस कठिन समय में सरकारी मशीनरी पहले ही दिन से प्रभावितों की मदद के लिए तत्परता से जुटी रही। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन की ओर से लगातार कई दिनों तक लंगर चलाकर जरूरतमंदों को भोजन की व्यवस्था कराई गयी। इस दौरान वार्ड पार्षद निमित शर्मा, समाजसेवी राधेश शर्मा,अशोक यादव, बंटी कोली आदि भी मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.