Friday, September 4, 2026

दिवाली के बाद बंद रहा बाजार, पसरा सन्नाटा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  दिवाली का त्यौहार संपन्न होने के बाद शुक्रवार को शहर का बाजार पूर्ण रूप से बंद रहा। इस दौरान सड़कों पर चहल-पहल कम रही तो वहीं हाइवे भी सूने दिखे। व्यापारियों सहित आम जनता ने दिवाली से पूर्व के तीन दिन की थकान घरों में रहकर उतारी।

ज्ञात हो कि दिवाली के पांच दिवसीय उत्सव के चलते नगर का शहर साप्ताहिक अवकाश के बावजूद खुला रहा था। ऐसे में दिवाली के अगले दिन शहर के बाजारों के सार्वजनिक बंदी का ऐलान व्यापार मंडल की ओर से दिया गया था। हालाँकि शुक्रवार को गोवर्धन पूजा के चलते देवालयों के जरुर भीड़ उमड़ी मगर शहर का बाजार बंद होने के कारण शहर में सन्नाटा पसरा रहा।

इससे पूर्व मंगलवार को धनतेरस, बुधवार को नरक चतुर्दशी अथवा छोटी दिवाली और गुरुवार को बड़ी दिवाली के कारण लोगों ने जमकर त्योहारों का आनंद लिया। इस दौरान औद्योगिक आस्थान पंतनगर की इकाईयों में भी अवकाश घोषित किया गया। शुक्रवार को शहर के बाजार बंद होने और सिडकुल के बंद होने से चरों ओर सन्नाटा पसरा रहा। यात्रियों और गाड़ियों से गुलजार रहने वाला नैनीताल हाइवे भी सूना नजर आया। बीते चार दिनों में जिस बाजार में तिल धरने की जगह नहीं बची थी वही बाजार आज सूने नजर आये।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.