Friday, September 4, 2026

गोवर्धन पूजा पर भक्तों ने पूजा कर किया भंडारे का आयोजन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। दीपावली के अगले दिन कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा को मनाई जाने वाली गोवर्धन पूजा शुक्रवार को मनाई गई। शहर के कई हिस्सों में गोवर्धन पूजा की गई। आवास विकास स्थित शिव शक्ति मंदिर में गोवर्धन पूजा पर भंडारे का आयोजन भी किया गया। जिसमे सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

मान्यता यह है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी उंगली में उठाकर हजारों जीव-जंतुओं और इंसानी जिंदगियों को भगवान इंद्र के कोप से बचाया था। श्रीकृष्ण ने इंद्र के घमंड को चूर-चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। गोवर्धन पूजा के अवसर पर श्री सनातन धर्म सभा रुद्रपुर के संरक्षण में संचालित श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर में श्री अन्नकूट और गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। वहीं शिव शक्ति मंदिर में भी गोवर्धन पूजा पर कथा सुनते हुए भंडारे का आयोजन किया गया। गोवर्धन पूजा के अवसर पर ज्योतिषाचार्य लव कुश भारद्वाज ने बताया कि इस दिन गाय के गोबर से गोवर्धन का पर्वत बनाकर उसे पूजते हैं। वहीं कुछ लोग गाय के गोबर से गोवर्धन भगवान को जमीन पर बनाते हैं। इसके बाद रोली, चावल, खीर, बताशे, जल, दूध, पान, केसर, फूल और दीपक जलाकर गोवर्धन भगवान की पूजा की जाती है।कहा जाता है कि इस दिन विधि विधान से सच्चे दिल से गोवर्धन भगवान की पूजा करने से वर्ष भर भगवान श्री कृष्ण की कृपा बनी रहती है। इस अवसर पर नंदलाल भुड्डी, महामंत्री महेश बब्बर, हरीश चंद्र, विजय जग्गा, केवल बत्रा, हरिश्चंद्र मिड्ढा, विजय जग्गा, दीपक अरोरा, राकेश राजदेव, ओम प्रकाश अरोरा, दीपक अरोरा, बंटी ग्रोवर, दीपक गुगलानी, नरेश सागर, अश्विनी जुनेजा, पिंकी ग्रोवर आदि लोग मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.