Friday, September 4, 2026

नगर निगम कर रहा स्लोगन व लोगो प्रतियोगिता का आयोजन 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम द्वारा नगर निगम के उपयोगार्थ आदर्श वाक्य (स्लोगन) एवं प्रतीक चिन्ह (लोगो) चयन हेतु एक प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में किसी भी आयु के विद्यार्थियों लोगों द्वारा प्रतिभाग किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता उपरांत चयन समिति द्वारा तीन सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा।

मिश्रा ने बताया कि चयन उपरांत प्रथम पुरस्कार 51 सौ रुपए, द्वितीय पुरस्कार 21 सौ रुपए तथा तृतीय पुरस्कार 11 सौ रुपए तथा स्मृति चिन्ह दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रतियोगी को नगर निगम द्वारा दिये गए प्रारूप पर एक ही प्रविष्टि नगर निगम रुद्रपुर की ईमेल पर प्रेषित की जा सकती हैं। उन्होंने बताया कि किसी एक प्रतिभागी से एक से अधिक प्रविष्टियां प्राप्त होने पर उनकी प्रथम प्रविष्टि को ही स्वीकार किया जाएगा व इसके अतिरिक्त किसी भी माध्यम से प्राप्त प्रविष्टि मान्य नहीं होगी। उन्होंने बताया कि स्लोगन हेतु अधिकतम 30 शब्दों की सीमा निर्धारित की गई है उससे अधिक शब्दों का आदर्श वाक्य (Slogan) अस्वीकार कर दिया जायेगा।

उन्होंने बताया कि प्रथम, द्वितीय व तृतीय सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागियों का चयन निगम द्वारा गठित चयन समिति द्वारा किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता में किसी भी अधिकारी व कर्मचारी को प्रतिभाग करने का अधिकार नहीं होगा। प्रतियोगिता की समयावधि दिनांक 1 नवम्बर 2021 दोपहर 12 बजे से 15 नवम्बर 2021 की रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। मिश्रा ने बताया कि प्रतियोगिता का अन्तिम निर्णय 18 नवम्बर 2021 को प्रातः 11 बजे नगर निगम के सभागार में घोषित किया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.