भोंपूराम खबरी,चकराता। सुबह थाना चकराता को आपदा कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चकराता- त्यूणी मार्ग पर राजस्व क्षेत्र ग्राम बायला के पास एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया है। उक्त सूचना पर थाना चकराता से पुलिस बल और एसडीआरएफ की टीमें तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य प्रारम्भ किया गया।
उक्त बुलेरो वाहन में कुल 15 सवारियां सवार थी, जिनमें से 13 सवारियों की मौके पर मृत्यु हो गयी तथा दो घायलो को रेस्क्यू टीम द्वारा रेस्क्यू कर उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वाहन के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन ग्राम बायला से विकासनगर के लिये प्रात: 08: 00 बजे निकला था तथा गांव से आगे लगभग 100 मीटर की दूरी पर उक्त वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया। दुर्घटना के कारणो की जांच की जा रही है।
Share
Read more




