Friday, September 4, 2026

बाढ़ ने बढ़ाया नगर निगम का अतिरिक्त कार्य

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। बाढ़ के बाद रुद्रपुर नगर निगम पर कार्य बढ़ गया है। जिसमे शहर की सफाई व्यवस्था के साथ मवेशियों के निस्तारण के साथ डेंगू और मलेरिया जैसे रोगों से बचाव के लिए कीटनाशक छिड़काव जैसे कार्य शामिल है। शहर के अलग अलग हिस्सों में नगर निगम द्वारा कार्य लगातार किये जा रहे है। जिसमे निगम की टीम सर्वे कार्य में भी शामिल है।

जलभराव के बाद हुई गंदगी के निस्तारण के लिए सफाईकर्मियों काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सहायक नगर आयुक्त दीपक गोस्वामी ने बताया कि नगर निगम रूद्रपुर द्वारा अभी तक 81 से अधिक मृत मवेशियों का निस्तारण किया गया। गोस्वामी के मुताबिक आपदा के कारण बड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए अतिरिक्त 25 सफाई कर्मी और 7 ट्रालियां बढ़ाई गई है। उन्होंने बताया कि कई स्थानों पर जल भराव की समस्या से निपटने के लिए पंपिंग सेट के द्वारा पानी निकाला जा रहा है। गोस्वामी ने बताया कि बाढ़ के बाद बिमारियों का खतरा भी मंडराने लगता है, जिससे निपटने के लिए लगातार छिड़काव का कार्य किया जा रहा है।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.