Friday, September 4, 2026

यहां पुलिस ने नकल गिरोह का किया खुलासा, पुलिस ने गिरोह सरगना समेत नौ को किया गिरफ्तार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,हल्द्वानी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीण ने आज परीक्षाओं में नकल कराने वाले गैंग का भंडाफोड किया है। पुलिस ने इस मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि हल्द्वानी शहर में नकल करवाने वाले एक गैंग के सक्रिय होने का इनपुट मिला था। इसके बाद प्रकाश चन्द्र, पुलिस अधीक्षक नगर हल्द्वानी व नितिन लोहनी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण तथा राजेश कुमार यादव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा तीन अगस्त को हल्द्वानी शहर के टीपीनगर क्षेत्र में स्थित होटल जलविक के कमरा नंबर 103 से नौ अभियुक्तों को नकल के उपकरणों सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगणो के विरुद्ध थाना हल्द्वानी पर धारा-318(4),319 (2), 3(5) बीएनएस एवं धारा-66(D) आईटीएक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया है। अभियुकगों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त सुनील कुमार पुत्र बलबीर सिंह ग्राम बामनोली थाना दोघट जिला बागपत उत्तर प्रदेश उम्र 30 वर्ष (गैंग लीडर), परविंदर कुमार पुत्र कालूराम ग्राम लोहारी थाना बडीत जिला बागपत हाल निवासी कुन्तुवाला चौक शिव मंदिर कॉलोनी मकान नंबर 152 थाना जिला देहरादून उम्र 35 वर्ष गैंग लीडर, रमाकांत शर्मा उर्फ राहुल पुत्र सुरेंद्र कुमार शर्मा ग्राम कोतवाली थाना अहमदगढ़ जिला बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उम्र 29 वर्ष, अभिषेक कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी ग्राम बढार पोस्ट शहादाबाद थाना शहादाबाद जिला हाथरस उ०प्र० उम्र 20 वर्ष, विशाल गिरी पुत्र सतीश गिरी उम्र निवासी ग्राम कूठखास थाना रोटा रोड मेरठ जिला मेरठ हाल पता ग्राम बेगमपुर खेतडी थाना बहादराबाद जिला हरिद्वार 29 वर्ष, आफताब खान पुत्र याकूत अली ब्राम कल्याणपुर पोस्ट तोडा थाना रतनपुरी जिला मुजफ्फरनगर उम्र 42 वर्ष, अरुण कुमार पुत्र राजकुमार उम्र निवासी तुल्हेडी थाना मीरापुर जिला मुजफ्फरनगर 33 वर्ष, शिव सिह पुत्र रघुवीर सिंह निवासी ग्राम बढार धाना शहादाबाद जिला हाथरस उत्तर प्रदेश उम्र 32 वर्ष, जसवीर सिंह पुत्र जोगीराम निवासी ग्राम अस्थल बोहर थाना अर्बन स्टेट जिला रोहतक मूल ग्राम मुहाना थाना जिला जींद हरियाणा उम्र 38 वर्ष शामिल है।

पूछताछ पर ज्ञात हुआ कि सभी अभियुक्त एक दूसरे को काफी लम्बे समय से जानते हैं, सभी पर थोड़े-थोड़े कर्जे है तो अभियुक्तों ने प्लान बनाया कि हम लोग मिलकर कम्यूटर लाईब्रेरी किसी से लीज पर ले लेते हैं और मौका देखकर उसमें आयोजित होने वाली भिन्न-भिन्न ऑनलाईन परीक्षा के दौरान प्रतियोगी बच्चों से 04-04 लाख रुपये में भर्ती कराने का लालच देकर अपनी लाईब्रेरी में एक कम्प्यूटर या लैपटॉप अपनी टीम के आईटी वाले लड़के से परीक्षा के दौरान कनेक्ट करवाकर कुछ सॉल्वर लड़के बैठाकर एनीडेस्क वा एमी एडमिन रिमोट डेस्कटॉप एप के माध्यम से नकल करवाकर उन लड़कों को पास करा देंगे और पैसे आपस में बांट लेंगे। इसी योजना के अनुसार अभियुक्त परविन्दर और सुनील ने दिसम्बर 2024 में हल्द्वानी मानपुर पश्चिम में स्थित ज्ञानकोश डिजिटल लाईब्रेरी दीपक कन्नौजी निवासी देहरादून से लीज पर ली थी जिसका एग्रीमेन्ट उन्होंने देहरादून से कराया था। अभियुकों द्वारा 06 अगस्त 2025 से आयोजित होने वाली एसएससी की परीक्षा में अभ्यर्थियो को नकल कराकर पैसा कमाने की योजना बनायी जा रही थी।अभियुक्तगणों से 02 अदद लैपटॉप (काले रंग का लेनोवो कम्पनी, तथा लैपटॉप एचपी कम्पनी का RYZEN3 मॉडल जिसका सीरियल चार्जर, बाईफाई डोंगल, 11 अदद मोबाइल फोन बरामद किए।

अभियुक्त सुनील के विरुद्ध कोतवाली मुजफ्फरनगर में अभियुक्त परविन्दर एवं जसवीर के विरुद्ध भी मुकदमे दर्ज हैं।

गिरफ्तारी टीम में निरीक्षक राजेश कुमार यादव कोतवाली प्रभारी हल्द्वानी, वरिष्ठ उप निरीक्षक महेन्द्र प्रसाद, उप निरीक्षक संजीत राठौड़ प्रभारी एसओजी, उपनिरीक्षक प्रेम राम विश्वकर्मा, उपनिरीक्षक गौरव जोशी, उपनिरीक्षक फिरोज जालम, हेड कांस्टेबल मनोज टम्टा इसरार नवी,ललित मेहरा, कांस्टेबल अनिल टम्टा, अमर सिंह, सुभाष राणा, भूपेन्द्र ज्येष्ठा, कुन्दन सिंह धीरेन्द्र अधिकारी, अरविन्द राणा, संतोष विष्ट, अरुण राठौर शामिल थे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा टीम को 2,500 रुपए की धनराशि से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.