भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। किच्छा में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दूसरे युवक को हायर सेंटर रेफर किया गया है। उधर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भिजवा दिया।
पुलिस के मुताबिक किच्छा पुलिस को अस्पताल से मैमों से सूचना मिली कि बंगाली कालौनी टावर पावर हाउस किच्छा के पास एक स्कूटी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी है। स्कूटी अनुज तिवरी पुत्र ब्रिजेश तिवारी उम्र लगभग 20 वर्ष निवासी स्वातिक कालौनी हल्द्वानी रोड गंभीर रुप से घायल था। किच्छा लाया गया जहाँ चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। द्वारा मृतक घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा गया। पुलिस के मुताबिक दूसरा अनुराग पुत्र तारा बाबू निवासी बण्डिया भट्टा निवासी किच्छा को उपचार के हायर सेंटर रुद्रपुर भेजा गया। पुलिस वाहन की तलाश कर रही है। उधर परिवार में कोहराम मच गया।




