भोंपूराम खबरी,हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिज़र्व से सटे (बी.एच.ई.एल.) भेल क्षेत्र में नही रुक रही जंगली जानवरों की दस्तक। भेल क्षेत्र की सड़को पर बड़े दांत वाले टस्कर हाथी ने दी दस्तक। रात के समय राजाजी टाइगर रिज़र्व से निकल भेल क्षेत्र स्थित नगर प्रशासक, नगर पालिका के दफ्तर के बाहर पहुँचा टस्कर हाथी।राजाजी टाइगर रिज़र्व सीमा पर करोड़ो रुपयों की लागत से बनी दीवार भी हो रही बेकार साबित।वन विभाग के रिहायशी इलाक़ो में आने से जंगली जानवरों को रोकने के दावे हो रहे नाकाम साबित।




