Friday, September 4, 2026

रात से हो रही बारिश से जन जीवन हुआ अस्त व्यस्त

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। उत्तराखंड से मानसून की विदाई हो चुकी है लेकिन मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को राज्य के मैदानी और पर्वतीय इलाकों में भारी बारिश की सभावना जताई गई जो सच साबित हुई है रुद्रपुर में बीती रात से बारिश शुरू हो गई है जिससे मौसम ठंडा हो गया है ।  पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण व्यक्त की जा रही है। मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया गया है।   मौसम विज्ञानी विक्रम सिंह के मुताबिक पहाड़ से लेकर मैदान तक भारी बारिश होने के साथ ही अचानक पारा तेजी से बढ़ेगा और ठंडक दस्तक दे देगी । हालांकि पिछले कई दिनों से रात में न्यूनतम पारा 20 डिग्री सेंटीग्रेड से कम है और बारिश से पारे में और गिरावट की संभावना है इस साल 13 दिन अधिक सक्रिय रहा मानसून मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक अमूमन 28 सितंबर तक उत्तर भारत के ज्यादातर राज्यों से मानसून चला जाता था, लेकिन इस बार मानसून की सक्रियता एक हफ्ते बाद तक जारी रही। इसका ही असर रहा कि चार-पांच अक्तूबर तक राज्य के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ बारिश देखने को मिली।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.