Friday, September 4, 2026

राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में खेलेंगी प्रदेश की 12 महिला खिलाड़ी 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  हरियाणा के हिसार में होने वाली राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड से भी 12 महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। इसके लिए नगर के भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल में प्रदेशभर की 25 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें से 12 महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया।

चयनित 12 महिला खिलाड़ी अब 21 अक्टूबर से 28 अक्टूबर तक हरियाणा के हिसार में होने वाली नेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी। इसके लिए अब इनको दो दिन का प्रशिक्षण दिया जायेगा। उसके बाद यह सभी महिला खिलाड़ी हरियाणा के लिए रवाना हो जाएंगी। महिला बॉक्सिंग टीम के कोच ने बताया कि बॉक्सिंग फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा हरियाणा के हिसार में आयोजित पांचवीं एलीट वूमेन नेशनल बॉक्सिंग में प्रदेश से बारह महिला खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगी। साथ ही उन्होंने बताया कि उत्तराखंड की महिला बॉक्सिंग खिलाड़ियों का पंद्रह दिन का यह कंपटीशन था जिसमें से अंतिम बारह महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.