भोंपूराम खबरी,किच्छा। किच्छा:ग्राम पंचायत तुर्कागोरी गोकुल नगर में कमेटी द्वारा रावण दहन का कार्यक्रम प्रस्तावित किया गया है। कार्यक्रम में मौजूद किच्छा विधानसभा क्षेत्र के दबंग विधायक राजेश शुक्ला भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल थे जहां प्रभु श्रीराम एवं लंका पति रावण की सेना मैदान मे पहुचेगी,मैदान मे पहुचते ही प्रभु श्रीराम एवं लंका पति रावण की सेना के बीच भीषण भीषण युद्ध हुआ जिसमें प्रभु श्री राम की सेना ने लंकापति रावण की सेना पर विजय प्राप्त की। 
इस युद्ध मे लंका पति रावण एवं उसके भाई कुंभकर्ण वीरगति को प्राप्त की है।इसके उपरांत प्रभु श्रीराम ने लंका पति रावण एवं उसके भाई कुंभकर्ण की पुतला दहन कर दिया। पुतला दहन होते ही मैदान मे खडें हजारों श्रद्धालुओं ने जय श्री राम जय श्रीराम का उदघोष लगाना शुरू कर दिया।इस अवसर पर प्रभु श्रीराम ने कहा कि ये लंका पति रावण के अहंकार का अंत है।उन्होंने कहा कि हमें अपनी ताकत पर कभी अंहकार नही करना चाहिए।कमेटी के पद अधिकारी भी मौजूद रहे, नन्द लाल यादव,दीपक यादव,अजय राय,गोरी,नीरज गुप्ता,अंकुश,चन्दन, मट्टू, अन्य लोग मौजूद थे




