Friday, September 4, 2026

शिल्पी अरोरा ने माँ दुर्गा का लिया आशीर्वाद

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,गदरपुर। यूं तो इन दिनों नवरात्रि के उपलक्ष्य में जगह जगह दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है लेकिन विधानसभा क्षेत्र के दिनेशपुर नगर पंचायत में दुर्गा पूजा की एक विशेष ही मान्यता है जिसमें बंगाली समाज के लोगो के साथ साथ अन्य लोग भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेते हैं। नवरात्रि के अंतिम दिन सोशल मीडिया विभाग उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं वॉटर सामाजिक संस्था की अध्यक्षा शिल्पी अरोड़ा द्वारा मुख्य अतिथि के रूप में दुर्गा पूजा में भाग लिया एवं माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान नारायण सरकार एवं कमेटी के अन्य पदाधिकारियों द्वारा शिल्पी अरोड़ा का सम्मान पूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान शिल्पी अरोड़ा द्वारा कहा गया कि सिर्फ नवरात्रि के दिन ही नही बल्कि हर दिन महिलाओं का सम्मान करना चाहिए साथ ही मंच के माध्यम से जनता से आह्वान किया गया कि सामाजिक कुरीतियों जैसे दहेज़, भ्रूण हत्या, महिलाओं के साथ छेड़छाड़, घरेलू हिंसा व कन्या कुपोषण को खत्म किया जाए। वहीं शिल्पी अरोड़ा द्वारा विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेश की जनता को दुर्गा पूजा एवं दशहरा की शुभकामनाएं भी दी।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.