भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी में मुख्य अतिथि विधायक राजकुमार ठुकराल ने पूजा कमेटी के पदाधिकारियों के साथ दुर्गा पूजा महोत्सव में दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा नेता विकास शर्मा उपस्थित रहे l इस अवसर पर आयोजकों ने विधायक ठुकराल को अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विधायक ठुकराल ने दुर्गा पूजा महोत्सव के सफल एवं सुंदर आयोजन पर आयोजकों की सराहना की। उन्होंने कहा कि नवरात्र शक्ति की प्रतीक मां दुर्गा की आराधना का पर्व है। नवरात्रि पर धार्मिक आयोजन करने से मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है। यहाँ आयोजित जागरण में पूरी रात भजन गायकों ने मां भगवती का गुणगान किया। इस दौरान देवी देवताओं की सुंदर झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही।




