Friday, September 4, 2026

वुशु खिलाड़ियों को राज्य प्रतियोगिता के लिए दी शुभकामनाएं

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नगर स्थित दिवाकर स्पोर्ट्स एंड फिटनेस एकेडमी मै कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डॉ डीके सिंह ने जनपद उधम सिंह नगर के समस्त चयनित वूशु खिलाड़ियों को 16 और 17 अक्टूबर को हरिद्वार में होने जा रही 10वीं उत्तराखंड राज्य वुशु प्रतियोगिता के लिए विजय हेतु शुभकामनाएं दी।

सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के चलते पिछले 2 वर्षो से खिलाडियों को प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर नहीं मिला। खिलाड़ी लंबे समय के बाद मैदान में उतर रहे है। उन्हें आशा है जनपद के खिलाड़ी प्रतियोगिता में पदक अर्जित करेंगे और जिले का मान बढ़ाएंगे।

उधम सिंह नगर वुशु के मुख्य प्रशिक्षक बबलू दिवाकर ने जानकारी दी 10वीं उत्तराखंड वुशु प्रतियोगिता में उधम सिंह नगर के सब जूनियर जूनियर एवं सीनियर वर्ग में 34 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं! समस्त खिलाड़ी शुक्रवार को हरिद्वार के लिए रवाना हो गये। इस अवसर पर हीरा लाल सागर, हैंडबॉल प्रशिक्षक चम्पा मटियाली, सीनियर वूशु खिला़ड़ी राहुल व उत्तराखंड ओलंपिक टीम के सदस्य मौजूद रहे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.