भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं प्राप्त हो रही जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी में 3.2 मेग्नीट्यूड की तीव्रता के झटके महसूस किए गए हैं। इसकी पुष्टि आपदा कंट्रोल रूम ने की. कंट्रोल रूम के अनुसार भूकंप का केंद्र, जमीन से पांच किलोमीटर नीचे थे. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई. भूकंप के दौरान कुछ देर तक झटके महसूस किए गए।





