Friday, September 4, 2026

सीपीयू कर्मियों ने बुजुर्ग महिला को उसके गंतव्य के लिए किया रवाना

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। सीपीयू कर्मियों ने एक बार फिर मानवता का परिचय दिया है। कर्मियों ने एक बुजुर्ग महिला को चौराहा पार करने में हो रही दिक्कत को देखते हुए उसे हाथ पकड़ कर चौराहा पार कराया। साथ ही महिला को रोडवेज में बस में बैठाकर उनके गंतव्य तक के लिए भी रवाना किया

दरअसल एक असहाय बुजुर्ग महिला डीडी चौक पर काफी देर से खड़े होकर चौराहा पार करने की कोशिश कर रही थी। लेकिन वह बार-बार वाहनों के अवागमन से चौराहा पार नहीं कर पा रही थी। जिसे देख वहां खड़े सीपीयू के उप निरीक्षक सतपाल सिंह पटवाल व आरक्षी दिलीप कुमार ने महिला के पास जाकर उनकी परेशानी पूछी। जिस पर उन्होने बताया कि वही बीमार है और अपनी दवाई लेने मिलक, रामपुर से यहां आई थी। जिसे लेकर वह वापस बस से जाने के लिए रोडवेज स्टेशन आई थी। उन्हे ई-रिक्शा वाला यहां छोड़ गया है। लेकिन वाहनों की अवागमन की वजह से वह चौराहा पार नहीं कर पा रही है। उन्होने कहा कि उन्हे चौराहा पार करवा दो। जिस पर सीपीयू कर्मियों ने उन्हे चौराहा पार करवाकर रोडवेज बस में बैठाकर उनके गंतव्य के लिए रवाना किया। साथ ही उन्हे अपना फोन नंबर भी दिया। जिससे अगली बार दवाई लेने आने पर कोई परेशानी हो तो तुरंत उन्हे फोन कर सूचित कर दे और वह उनकी मदद कर सकें।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.