भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। स्वर्ग फार्म मानपुर ओझा में भी दुर्गा पूजा महोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व सह प्रभारी और बिलासपुर के पूर्व विधायक संजय कपूर सहित उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष और रुद्रपुर नगर पालिका परिषद की पूर्व चेयरपर्सन श्रीमती मीना शर्मा ने भी पहुंच कर दुर्गा पूजा में प्रतिभाग किया इससे पूर्व मंदिर कमेटी द्वारा श्री कपूर और श्रीमती शर्मा का फूल माला पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया उन्हें स्मृति चिन्ह स्वरूप मां काली और मां दुर्गा का पोर्ट्रेट देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर उपस्थित प्रमुख लोगों में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अनिल शर्मा असलम जावेद महानगर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजीव रस्तोगी डॉक्टर सुमित राय प्रकाश मंडल प्रकाश रॉय संतोष कुमार सिकदर मधु व्रत राय मुकेश मनोज हरीश गौतम सहित बड़ी संख्या में अन्य श्रद्धालु गण उपस्थित थे




