भोंपूराम खबरी,रूद्रपुर । कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष हिमांशु गावा ने बीती रात आदर्श इंदिरा बंगाली कालोनी एवं मुखर्जी नगर में आयोजित दुर्गा पूजा महोत्सव में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की उन्होंने सभी को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं दी और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर आयोजकों ने हिमांशु गावा को अंग वस्त्र ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में पहुंचे अन्य अतिथियों को भी आयोजकों ने अंग वस्त्र पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर हिमांशु गावा ने कहा कि धार्मिक पर्व हमें ईश्वरी शक्ति का एहसास कराते हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में भाईचारा और आपसी सदभाव बढ़ता है। ऐसे पर्वों को मिल जुलकर मनाना चाहिए। श्री गावा ने कहा कि तराई कौमी एकता का गुलदस्ता है यहां पर सभी पर्वांें को मिलजुलकर प्रेम और सदभाव के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज द्वारा हर वर्ष दुर्गा पूजा के उपलक्ष्य में जगह जगह कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं इससे न सिर्फ लोगों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का अवसर मिलता है बल्कि ऐसे आयोजनों से मन में नई उर्जा का संचार होता है। श्री गावा ने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवा पीढ़ी को अपनी संस्कृति को समझने का अवसर मिलता है और उनमें धर्म के प्रति जागरूकता बढ़ती है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता सीपी शर्मा, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप चीमा ने भी सम्बोधित किया और दुर्गा पूजा महोत्सव के आयोजन की सराहना की। इस अवसर पर विकास विश्वास, अशोक मण्डल, विधाान सरकार, जयराम मदक, संजय आईस, श्याम मण्डल, प्रीति साना, जिला महामंत्री पुरूषोत्तम अरोरा, सुनील जंडवानी, मोहन खेड़ा, नव कुमार साना आदि सहित तमाम लोग मौजूद थे।




