भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। बिना हेलमेट चल रहे दोपहिया वाहनो के खिलाफ सीपीयू कर्मियों ने ट्रैफिक रूल को समझाने की एक अलग पहल की गई। जिससे लोगो को अपनी गलती का एहसास स्वयं ही हुआ। वही यह देख लोगो ने सीपीयू की इस अनोखी कार्यवाही की तारिफ भी की। सीपीयू कर्मियों ने लोगो को सुरक्षा के लिए हेलमेट पहनने की सलाह भी दी।
दरअसल सीपीयू रुद्रपुर में नियुक्त उपनिरीक्षक सतपाल सिंह पटवाल व हमराही आरक्षी दिलीप कुमार नैनीताल रोड पर चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान उन्होने बिना हेलमेट घूमते कुछ युवा, नौजवान बच्चो को पकड़कर लिया। जिस पर सीपीयू कर्मियों ने उनके चलान किए बिना, उन्हीं के रुपयों से हेलमेट दिलवाकर पहनाया व यातायात संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई। साथ ही हेलमेट से होने वाले फायदे व नुकसान के बारे में भी बताया गया। सीपीयू कर्मियों की इस पहल ने लागो को एहसास दिलाया कि पुलिस द्वारा काटे गए चालान से ज्यादा उनकी जिंदगी जरूरी है। वही सीपीयू कर्मियों ने अपील भी कि वाहन दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहने।




