Friday, September 4, 2026

दिल्ली पब्लिक स्कूल में रामलीला का आयोजन, विभिन्न प्रसंगों का हुआ मंचन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। भारतीय संस्कृति तथा प्राचीन परम्परा का संरक्षण करने तथा भगवान श्री राम के मर्यादित जीवन से शिक्षा प्राप्त करने के लिए दिल्ली पब्लिक स्कूल रुद्रपुर के प्रांगण में रामलीला का आयोजन हुआ।

इस दौरान विभिन्न प्रसंगों जैसे राम जन्म, भारतीय शिक्षा का आधार गुरुकुल शिक्षा पद्धति ,भरत राम मिलाप, स्वयंवर विवाह, अधंकार पर प्रकाश की विजय तथा रावण वध के प्रसंग ने दर्शकों का मन मोह लिया।

मुख्य अतिथि अतिरिक्त जिला अधिकारी ललित मिश्रा ने कहा कि दिल्ली पब्लिक स्कूल शिक्षा के साथ -साथ विद्यालय में इस प्रकार की अनेक गतिविधियां कराता रहता है जिससे छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।

इस अवसर पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा कि आज हमें श्री राम जैसे मर्यादित पुत्र तथा दशरथ जैसे पिता बनने की आवश्यकता है और यदि किसी में ज्ञान के बाद अहंकार आ जाए तो वो रावण के समान ही नष्ट हो जाता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से कहा कि हमें कबीर के दोहे, रामायण को पढ़ने की आवश्यकता है जिससे हम एक संस्कारित जीवन जी सकते है। कहा कि आज रामलीला विश्व के कई देशों में भिन्न -भिन्न रूपों में आयोजित की जा रहीं है। हमारा ये कर्तव्य बनता है कि हम अपनी प्राचीन धरोहर को सजोह कर रखें और युवा समाज को इसके प्रति जागरूक करें।

इस दौरान दिवाकर पांडे, डॉ. प्रदीप अदलखा, डॉ. सोनिया अदलखा, डॉ. मंदीप सिंह, कवलजीत सिंह तलवार, राजकुमार बिंदल, अमित गंभीर, वर्तिका जिंदल व कस्तूरी लाल रहे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.