Friday, September 4, 2026

फैसला ऑन द स्पॉट : युवक को पीटने वाला सिपाही निलंबित

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, जनपद उधम सिंह नगर में कानून के रखवालों का ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है जिस पर सवालिया निशान खड़े हो गए। इस वीडियो में उत्तराखण्ड पुलिस के सिपाही ने खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए एवं इंसानियत को तार तार कर डाला है। जहां एक युवक को इतनी बेहरहमी से पिटाई कि युवक बेहोश हो गया फिर भी मारपीट करने से बाज़ नही आ रहा है। हालांकि पूरे मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी ऊधम सिंह नगर तत्काल रूप से ने सिपाही को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार ऊधम सिंह नगर के सितारगंज कोतवाली पुलिस के एक सिपाही ने सड़क पर खुले आम हाई वोल्टेज ड्रामा किया है जहां कानून को ताक पर रखते हुए इंसानियत को तार तार कर डाला है। फिल्मी अंदाज में इतना एक व्यक्ति को पीट डाला कि वह बेहोश हो गया। बेहोश होने के बाद भी उक्त सिपाही व्यक्ति को पिटता रहा। पूरा मामला किसी राहगीर द्वारा कैमरे में कैद कर लिया जो इस समय काफी वायरल हो गया है। इस पूरे वीडियो में मित्र पुलिस का ऐसा चहरा शायद ही पहले कहीं देखा होगा। साथ मे अन्य लोगों से गाली गलौच करते हुए अपना नाम बिज्जू बोलता रहा। साफ तौर पर इन वायरल तस्वीरों में देख सकते हैं कि कोतवाली स्टाफ के पहुंचने के बाद भी रॉब दिखता रहा ओर व्यक्ति को बुरी तरह पीटता रहा। मामले का वीडियो वायरल होने के बाद एसएसपी उधम सिंह नगर दलीप सिंह कुंवर ने तत्काल कार्यवाही करते हुए आरोपी सिपाही को निलंबित कर दिया है तथा पूरे मामले की जांच में जुट गई।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.