Friday, September 4, 2026

टीकाकरण के प्रचार के लिए चिकित्सा अधीक्षकों को जिलाधिकारी ने दिए निर्देश 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर। जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने कलेक्ट्रेट सभागार में वर्चुअल माध्यम से जनपद के चिकित्सा अधीक्षक से अब तक कोविड-19 वैक्सीनेशन की प्रथम व द्वितीय डोज की प्रगति की गहनता से समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये। उन्होने चिकित्सा अधीक्षकों को शुक्रवार को सभी अपने-अपने क्षेत्र में अभियान के तहत वैक्सीनेशन का कार्यक्रम कराने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी रंजना राजगुरु ने चिकित्सा अधीक्षक को अपने-अपने क्षेत्र में आईइसी, सोशल मीडिया एवं जनप्रतिनिधियों, एनजीओ के माध्यम से वृहद रूप से प्रचार प्रसार करने और वैक्सीनेशन के लिए लोगों को प्रेरित करने के निर्देश दिए । उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर प्रथम डोज सतप्रतिशत हो गयी है उन स्थानों पर द्वितीय डोज लगाना सुनिश्चित करें। उन्होने आम लोगों से अपील की है कि जिन लोगों ने कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज लगा ली है वे लोग दूसरी डोज अपने नजदीकी वैक्सीनेशन सेन्टर में जाकर अवश्य लगवाये ताकि हम सभी सुरक्षित रह सके । उन्होने कहा कि आवश्यकतानुसार वैक्सीनेशन केन्द्रों को बढ़ाया जाये व टीम लगाकर प्रत्येक व्यक्ति से काॅल, मैसेज आदि के माध्यम से सम्पर्क करें ताकि वैक्सीनेशन मे तेजी लाई जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, सीएमओ डाॅ एस पंचपाल, जिला विकास अधिकारी डाॅ महेश कुमार, एसीएमओ डाॅ हरेन्द्र मलिक, अविनाश खन्ना, जिला शिक्षा अधिकारी एके सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी उदय प्रताप सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी विद्या सिंह सोमनाल सहित वर्चुअल माध्यम से चिकित्साधिकारी जुड़े थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.