Friday, September 4, 2026

एनएसयूआई ने की महाविद्यालय में सीटें बढ़ाने की मांग, मांग पूरी नहीं होने पर तीन दिन बाद होगा विरोध प्रदर्शन

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी रुद्रपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य का घेराव कर सीटें बढ़ाये जाने की मांग की। साथ ही मांग के लिए छात्रो ने तीन दिन का समय दिया है। जिसके बाद उन्होने कालेज गेट पर विरोध प्रदर्शन की चेतावनी भी दी। एनएसयूआई के सदस्य छात्र नेता राघव सिंह के नेतृत्व में सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में एकत्रित हुए और उन्होने महाविद्यालय के प्राचार्य केके पाण्डेय का घेराव कर सीटें बढ़ाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से एनएसयूआई द्वारा मांग की गई कि सरदार भगत सिंह स्नातकोत्तर महाविद्यालय रुद्रपुर में छात्रों को प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए सीटों की कमी हो रही है, जिसके चलते कोविड महामारी के कारण 12वीं के, जो छात्र प्रथम वर्ष में प्रवेश नहीं ले सके। उन्हे महाविद्यालय में प्रवेश लेने में दिक्कतों को सामना करना पड़ रहा है। वही एनएसयूआई के सदस्यों ने चेतावनी भी दी कि यदि सीटें नहीं बढ़ी तो तीन दिन बाद एनएसयूआई महाविद्यालय के गेट पर विरोध प्रदर्शन करेगी। इस दौरान एनएसयूआई के राष्ट्रीय सहसंयोजक नितिन गक्खर, रुद्रपुर एनएसयूआई से अंकित सैनी, गदरपुर एनएसयूआई से साहिल गुम्बर, किच्छा एनएसयूआई विधानसभा अध्यक्ष जीशान अली मंसूरी, शिवम पपनेजा, रितिक अग्रवाल, महावीर सागर, रितिक सागर, अकाश, अमरीक सिंह अयान आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.