भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। नवरात्रों के मध्य संजय नगर खेड़ा में श्री दुर्गा पूजा कमेटी के तत्वावधान में षष्ठी पूजा और घटस्थापना के साथ दुर्गा पूजा प्रारंभ हो गई। सोमवार को श्री श्री दुर्गा पूजा कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने विधिवत रूप से पूजा अर्चना की।
पुजारी देवाशीष चट्टोपाध्याय ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दुर्गा पूजा प्रारंभ की। कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने मां दुर्गा के जयकारे के साथ पूजा अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। कमेटी के अध्यक्ष रवि राय ने बताया कि इस वर्ष संजय नगर खेड़ा में दुर्गा पूजा आयोजित की गई है। जिसमें विभिन्न प्रकार के पंडाल भी सजाए गए हैं। इस दौरान उपाध्यक्ष अमल मिस्त्री, सचिव डॉ अमित राय, उप सचिव नरेंद्र विश्वास, कोषाध्यक्ष अरुण दास, ऑडिटर निशी कांत राय, मीडिया प्रभारी आनंद शर्मा, संरक्षक सुनील विश्वास, तरुण, अंबर मंडल, शिशुवर सरकार, कांति राय, तारक मंडल, रंजीत तिवारी, सुकुमार विश्वास, देवानंद स्वर्णकार, सुनील चटर्जी, तपन विश्वास, अंबरी बडई,सुमित्रा तिवारी, तुलसी विश्वास, सविता सरकार, शंकर मंडल, संतोष शील, शांति मलिक सहित तमाम लोग मौजूद थे।




