भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम बिन्दुखेड़ा में तीन सड़कों का शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक ठुकराल का जोरदार स्वागत करते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
ठुकराल ने ग्राम बिन्दुखेड़ा में मुख्य मार्ग से जसवंत सिंह के घर तक सीसी मार्ग, मुख्य मार्ग से ग्राम जागीर सिंह के घर तक सीसी मार्ग और मुख्य मार्ग से अमरजीत के घर तक सीसी मार्ग आदि तीन सड़कों का भारी जनसमूह की मौजूदगी में शिलान्यास किया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता स. जरनैल सिंह,स. जोगेन्द्र सिंह और स. प्रीतम सिंह ने की। विधायक ठुकराल ने कहा कि इन सड़कों के निर्माण की मांग लम्बे समय से की जा रही थी। जनभावनाओं के अनुरूप तीनों सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है।
इस अवसर पर बीडीसी सदस्य गुरबाज सिंह, गुरचरन सिंह, चरन सिंह, जोगिन्दर सिंह, कुलवंत सिंह, जगीर सिंह, अमनदीप सिंह,मलकीत सिंह, अमरजीत सिंह, बलविंदर सिंह, प्रीतम सिंह, हिन्दपाल सिंह, मलकीत सिंह, मंगत सिंह,अमरीक सिंह, जसवंत सिंह,सुखवंत सिंह, पिन्दर सिंह, करनजीत सिंह, रोशन सिंह, जसवंत सिंह काला सिंह,मुख्त्यार सिंह, जरनैल सिंह, अजीत सिंह, जोगिन्दर सिंह, चैधरी सिंह, श्याम सिंह चैहान, कुंवरपाल सिंह, केशव शर्मा, जरनैल सिंह, अमरजीत सिंह आदि समेत तमाम ग्रामीण मौजूद थे।




