भोंपूराम खबरी। उत्तराखंड में दलबदल भीषण तरीके से जारी है बीजेपी लगातार विधायक को और नेताओं को पार्टी में शामिल कर रही है और । अब बारी कांग्रेस के पलटवार की है। भाजपा को बड़ा झटका लगने जा रहा है। मिल रही खबरों के मुताबिक उत्तराखण्ड भाजपा में मौजूद कुछ बड़े नाम कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं। इनमें पूर्व कांग्रेसियों के नाम बताए जा रहे हैं। सोनिया व राहुल ने कुछ नामों पर सहमति दे दी है। आज सुबह दिल्ली कांग्रेस मुख्यालय में इन नेताओं को कांग्रेस की सदस्यता दिलाई जाएगी। इस कार्यक्रम का दिल्ली से लाइव प्रसारण किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक रविवार की देर रात तक हाईकमान के साथ चली बैठक में कुछ नामों को कांग्रेस में शामिल होने को हरी झंडी मिल गयी। बीते कुछ दिनों से विधायक यशपाल आर्य, हरक सिंह, उमेश शर्मा काऊ समेत कुछ भाजपा नेता पार्टी से नाराज चल रहे थे।




