Friday, September 4, 2026

आईएएस चयनित वरूणा अग्रवाल बनी निगम की ब्रांड एंबेसडर

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  आईएएस परीक्षा में देश भर में 38 वीं रैंक हासिल कर शहर और प्रदेश का नाम रोशन करने वाली वरूणा अग्रवाल को नगर निगम ने ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने वरूणा के निवास पर पहुंचकर उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाये जाने से सम्बंधित पत्र सौंपा और उन्हें सम्मानित किया।

बता दें सीए सुबोध मित्तल की पुत्री वरूणा अग्रवाल ने बीते दिनों आईएएस परीक्षा में देश में 38 वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया था। वरूणा की इस उपलब्धि पर मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने उनके निवास पर पहुंचकर उन्हें स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर निगम का ब्रांड एंबेसडर बनाने पत्र सौंपकर उन्हें सम्मानित किया। इस अवसर पर मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि वरूणा का आईएएस परीक्षा में शानदार सफलता प्राप्त करना शहर के लिए गर्व की बात है। वरूणा की सफलता इस बात का भी उदाहरण है कि बेटियां बेटों से कम नहीं हैं। मेधावी वरूणा ने न सिर्फ शहर का बल्कि पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। क्षेत्र के अधिक से अधिक युवा उनसे प्रेरणा लें इसी उद्देश्य से नगर निगम ने उन्हें ब्रांड एंबेसडर बनाया है। नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम की ओर से स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए वरुणा को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण के दौरान वरुणा लोगों के बीच जाकर जागरूकता अभियान चलाएंगी। लोगों से अपने आसपास साफ रखने, गीला व सूखा कचरा अलग-अलग डस्टबिन में डालने आदि की अपील करेगी। जिससे सब मिलकर नगर को ओर साफ सुथरा बना सकेंगे ।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.