Friday, September 4, 2026

जिला बास्केटबॉल अंडर-19 टीम का चयन

Share

Advertisement
भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  तीन दिवसीय प्रदेश की अंडर-19 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए जिला बास्केटबॉल अंडर-19 टीम का चयन किया गया। काशीपुर मार्ग स्थित यूनिटी लॉ कॉलेज में आयोजित चयन प्रक्रिया का का शुभारंभ मुख्य अतिथि यूनिटी लॉ कॉलेज के चेयरमैन आरपी शर्मा ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
शर्मा ने उधम सिंह नगर जनपद की टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा जताई कि सभी खिलाड़ी राज्य बास्केटबॉल चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन कर ज्यादा से ज्यादा संख्या में राज्य टीम में अपनी जगह सुनिश्चित करेंगे। ज्ञात हो कि आरपी शर्मा आगरा विश्वविद्यालय के बास्केटबॉल टीम के कप्तान रह चुके हैं। जनपद टीम में अभिषेक चौहान, रक्षित चौधरी, उत्पर्ष, सार्थक देओपा, दीपांशु, सुभदीप, सौरव मेहरा, प्रमोद, समर्थ, हरकीरत सिंह, वंश प्रताप, अभिनव अग्निहोत्री, मनीष रावत, स्टैंड बाई में गौरव आर्य, मनीष, अमन शामिल है।
उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ नागेंद्र शर्मा ने बताया कि सिलेक्शन ट्रायल में जनपद के पांच दर्जन खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमें पंतनगर, गदरपुर, काशीपुर, बाजपुर, रुद्रपुर क्षेत्रों के संबंधित विद्यालयों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बताया कि चयनित टीम उत्तराखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन द्वारा हरिद्वार में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश की अंडर-19 बास्केटबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए 21 अक्टूबर को रवाना होगी। इस प्रतियोगिता के जरिये राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तराखंड टीम का चयन भी किया जाएगा। जिला टीम चयनकर्ताओं में रमेश चंद्र लोनी, सुधा जोशी, ललित तिवारी, मोहित कुमार, दीपक शामिल थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.