Friday, September 4, 2026

बराड़ एन्क्लेव में सड़क निर्माण कार्य शुरू 

Share

Advertisement
 
 
भोपूराम ख़बरी, रुद्रपुर।  वरिष्ठ भाजपा नेता विकास शर्मा और धीरेन्द्र मिश्रा ने शहर के बराड़ एन्क्लेव में नगर निगम द्वारा बनाई जा रही एक किमी डामर रोड के निर्माण का नारियल फोड़कर शुभारम्भ किया। विकास शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में विकास धरातल पर नजर आ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सिर्फ घोषणाएं नहीं कर रहे हैं बल्कि योजनाओं को धरातल पर भी उतार रहे है। इस अवसर पर गुरुचरण बराड़, गुरवीर बराड़, त्रिलोचन सिंह, उदय भान सिंह, अंग्रेज सिंह, मुकेश खन्ना, विनोद भाटिया, ध्यान सिंह, बंटी बाजवा, उमेश जोशी, सुंदर सिंह,अमर सिंह, वीरेंद्र जीत सिंह सहित कई लोग मौजूद थे।
Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.