Friday, September 4, 2026

ग्राम आनंदखेड़ा में विधायक ने लगाई चौपाल 

Share

Advertisement

भोंपूराम ख़बरी,रुद्रपुर।विधायक राजकुमार ठुकराल ने ग्राम आनन्दखेड़ा में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनी।ग्रामीणों ने विधायक ठुकराल के समक्ष सड़क पानी, बिजली, नाली निर्माण एवं कूड़ेदान की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। इस दौरान ठुकराल ने शिव मंदिर निर्माण के लिए आर्थिक मदद की भी मांग की। ग्रामीणों की मांग पर विधायक ने गांव में तीन सौ मीटर सड़क बनाने की घोषणा की साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए एक लाख की धनराशि देने का भी ऐलान किया। साथ ही उन्होंने अन्य समस्याओं के निराकरण का भी आश्वासन दिया। चौपाल में महादेव शिकारी, प्रजत्न मण्डल, सुधाकर दुबे, सुखरंजन कीर्तनिया, विरंचीपद, अधीर सरकार, विश्वजीत हाल्दार, शैफाली हाल्दार, राधा, अल्का, संगीता, भूपति मण्डल, सुशांत बख्शी, लीपिका आदि तमाम लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.