Friday, September 4, 2026

विशाल एवं भव्य होगा भाईचारा एकता मंच का वार्षिकोत्सव –केपी गंगवार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। 27 अक्टूबर को अंबेडकर पार्क में भाईचारा एकता मंच का वार्षिकोत्सव एवं पटेल जयंती सम्मान समारोह विशाल एवं भव्य होगा जिसमें कार्यक्रम में पहुंचने वाली सभी महिलाओं को शॉल ओढ़ाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाएगा भाईचारा एकता मंच की महानगर अध्यक्ष शीला चौधरी के आवास पर संगठन के लोगों की हुई बैठक में पहुंचे संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने कहा कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी भाईचारा एकता मंच के कार्यक्रम में पहुंचने वाली प्रत्येक महिला का सम्मान किया जाएगा भाईचारा एकता मंच लंबे समय से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने एवं सम्मान से जीने की प्रेरणा देता रहा है संगठन का यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा अपने इसी उद्देश्य को सफल बनाने हेतु संगठन के वार्षिकोत्सव में पहुंचने वाली प्रत्येक महिला को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया जाता है जो इस वर्ष भी किया जाएगा जिला अध्यक्ष सुमन पंत ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की महानगर अध्यक्ष महेश गंगवार ने महिलाओं के साथ साथ संगठन के अन्य लोगों से भी ज्यादा से ज्यादा कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की इस अवसर पर मोहम्मद अली सरस्वती देवी गीता देवी कांता रानी मुस्लिम अहमद कौशल्या मौजिमभाई मखदूम भाई आरिफ इस्लाम कल वेली अमित चौधरी कौशल्या कौर नूरजहां आदि लोग मौजूद थे

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.