Friday, September 4, 2026

दिल्ली-एनसीआर में फिर कोरोना की दस्तक, गुरुग्राम में दो नए केस, कई राज्यों में अलर्ट जारी

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी का खतरा एक बार फिर मंडराने लगा है। एशिया के कई देशों में कोरोना मामलों में तेजी के बीच भारत में भी संक्रमण की वापसी के संकेत मिल रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के गुरुग्राम में दो नए पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज हाल ही में मुंबई से लौटी महिला है। दोनों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और मरीजों में हल्के लक्षण पाए गए हैं।

गुरुग्राम के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जानकारी दी कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन सतर्कता बेहद जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए जरूरी प्रबंध कर लिए हैं और लोगों से अपील की है कि खांसी, जुकाम या बुखार जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

इस बीच, मुंबई, अहमदाबाद और भुवनेश्वर से भी नए कोरोना मामलों की पुष्टि हुई है। अहमदाबाद में गुरुवार तक चार नए केस दर्ज किए गए, जिनमें एक 84 वर्षीय बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, भुवनेश्वर में भी एक पॉजिटिव केस मिला है।

विशेषज्ञों के अनुसार, ओमिक्रॉन का नया JN.1 वेरिएंट इन मामलों में वृद्धि का कारण हो सकता है। यह वेरिएंट तेज़ी से फैलता है और इसके प्रभाव दुनियाभर में देखे जा रहे हैं।

कोविड की संभावित लहर को देखते हुए आंध्र प्रदेश सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। 60 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों और गर्भवती महिलाओं को घर में रहने की सलाह दी गई है। साथ ही सभी सार्वजनिक, धार्मिक व सामाजिक आयोजनों से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है। रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर कोविड नियमों का पालन अनिवार्य कर दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.