Friday, September 4, 2026

सरकारी स्कूलों की दुर्दशा भाजपा की देन : नंदलाल

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। आप नेता नंदलाल ने कहा कि प्रदेश में सरकारी स्कूलों का स्तर लगातार गिर रहा है जिसकी वजह से छात्रों की संख्या घटती जा रही है। आरोप लगाया कि भाजपा शासनकाल में शिक्षा की दुर्दशा हो गयी है।

नंदलाल ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार प्रदेश में 17 हजार 54 सरकारी स्कूल है जिसमें छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग 10 लाख 9 हजार है। वहीं प्राइवेट स्कूलों की संख्या 5674 है जिसमें लगभग 13 लाख 23 हजार छात्र अध्ययनरत रहे हैं। राज्य भर में सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की संख्या और उनकी छात्र संख्या में बड़ा विरोधाभास है। इंफ्रास्ट्रक्चर में सरकारी स्कूल गांव गांव तक खुले हुए हैं किंतु गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं संसाधनों की कमी होने के कारण अभिभावक प्राइवेट स्कूलों की तरफ रुख किए हुए हैं। शिक्षा क्षेत्र की दुर्गति होना प्रदेश हित में नहीं है । बच्चों के भविष्य के साथ अन्याय हैं और अभिभावकों पर फीस का अतिरिक्त बोझ भी है

वहीं दिल्ली की आप सरकार ने शिक्षा का स्तर सुधारा है जिस कारण अभिभावक प्राइवेट स्कूलों से बच्चों को निकलवा सरकारी स्कूलों में दाखिला दिला रहे हैं। यदि उत्तराखंड में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो यह आंकड़े विपरीत कर दिए जाएंगे और सरकारी स्कूलों को विश्व स्तरीय संसाधनों के साथ गुणवत्ता युक्त शिक्षा दी जाएगी । आम आदमी पार्टी की शिक्षा नीति की विश्व स्तर पर तारीफ हो रही है और अपनाई भी जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.