Friday, September 4, 2026

शक्ति स्वरूपा माँ दुर्गा की पूजा से होता सबका कल्याण – चुघ

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर – शक्ति स्वरूपा मां दुर्गा की विधिवत पूजा अर्चना को हर व्यक्ति का कल्याण होता है। यह बात भाजपा चुनाव प्रबंधन समिति के प्रदेश सह संयोजक एवं समाज सेवी भारत भूषण चुघ में गत रात्रि काशीपुर मार्ग स्थित ग्राम दानपुर में आयोजित वार्षिक  श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का पूजा अर्चना के साथ विधिवत शुभारंभ करने के पश्चात उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि ग्राम दानपुर में पिछले कई वर्षों से श्री दुर्गा पूजा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समस्त ग्राम वासियों पर मां दुर्गा का आशीर्वाद बना रहता है। मां दुर्गा ने भक्तों का कल्याण कर दुष्टों का संहार किया है। पावन नवरात्र ने मां दुर्गा की पूजा आराधना का विशेष महत्व है। बंगाली समाज में श्री दुर्गा पूजा विशेष रुप से की जाती है। इससे पूर्व श्री चुघ का आयोजन स्थल पर पहुंचने पर आयोजकों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। महोत्सव के दौरान ग्राम के नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। इस दौरान श्री राम बाल कमेटी के अध्यक्ष चंद्रिका प्रसाद यादव, ग्राम प्रधान पूजा वर्मा, मनदीप वर्मा, विनोद सिंह धामा, प्रताप सिंह रौतेला, निशान सिंह, विजय वर्मा, माधव सिंह, दीपक, राहुल, राजीव, संदीप, सुनील, जितेंद्र वर्मा, मोनिका देवी, अनीता, मीना वर्मा, आशा सावित्री देवी शीला निशा, कशिश, संध्या, गौरी, सोनाली, दिव्यांश सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.