Friday, September 4, 2026

विधायक ठुकराल ने स्टेचू ऑफ़ यूनिटी पहुँच सरदार पटेल को किया नमन 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  क्षेत्रीय विधायक राजकुमार ठुकराल ने गुजरात में स्टैच्यू ऑफ यूनिटी पहुंचकर लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल को नमन किया। विधायक ठुकराल ने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी 31 अक्टूबर को रुद्रपुर में सरदार पटेल की जयंती एकता दिवस के रूप में धूमधाम से मनाई जायेगी।

ठुकराल ने कहा कि सरदार पटेल ने देश के लिए अपना जो योगदान दिया है, उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। कहा कि देश को आज सरदार पटेल जैसे महापुरुषों की जरूरत है। सरदार पटेल के विचार आज भी प्रासंगिक हैं उनके जीवन से सभी को प्रेरणा लेने की जरूरत है। देश सरदार पटेल का हमेशा ऋणी रहेगा। ठुकराल ने बताया कि 2006 में नगर पालिका चेयरमैन रहते हुए उन्होंने आवास विकास बीएचईएल पार्क में सरदार वल्लभभाई पटेल के नाम पर पार्क का सौंदर्यीकरण किया था। इसके उपरांत 1 वर्ष बाद 2007 में उन्होंने चेयरमैन रहते हुए सरदार पटेल की प्रतिमा स्थापित करवाई थी। सरदार पटेल की जयंती पर हर वर्ष उक्त पार्क में भव्य कार्यक्रम किये जाते हैं इस बार भी उनका जन्मदिन धूमधाम से मनाया जायेगा।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.