Friday, September 4, 2026

अपनी 11 सूत्रीय मांगो पर कार्यवाही नहीं होने से आहत पर्यावरण मित्रो ने किया कार्यबहिष्कार

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर। ठेका प्रथा खत्म कर पर्यावरण मित्रों को विनियमित किये जाने सहित अपनी 11 सूत्रीय मांगो पर कार्यवाही नहीं होने से आहत पर्यावरण मि़त्रों ने नगर निगम गेट पर कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही मांगे पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के तत्वाधान में नगर निगम के पर्यावरण मित्रो ने कार्य बहिष्कार किया। इस दौरान सफाई कर्मियों ने नगर निगम के गेट पर एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की। कार्य बहिष्कार के चलते नगर निगम द्वारा किये जाने वाले जैसे कूड़ा एकत्रित करने, नालियों की सफाई, झाड़ू इत्यादि कार्य बाधित हुए।

देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के नगर अध्यक्ष मुकेश राजोरिया ने कहा कि सरकार ने उनकी 11 सूत्रीय मांगो पर अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की है। जिससे पर्यावरण मित्रों मे काफी रोष है। कहा कि कोरोना काल में भी पर्यावरण मित्रों ने फ्रंट लाइन में रहकर शहर की सफाई का कार्य किया था। उसके बावजूद सरकार पर्यावरण मित्रो के बारे में नहीं सोच रही है।

इस दौरान सुरेश कुमार मुल्तानी, राजू पहलवान, लक्ष्मण सिंह चौहान, सुनील रौतकी, मनोज कुमार, कालीचरन, जियालाल, रंजीत (लल्ला), संदीप आजाद, सूरज आजाद, सुनील कुमार गुरू जी, राजपाल, मुकेश भगत, सुनील, राजीव खैरालिया, विक्की, रघूवीर, अनिल, गोविन्दा, रिंकू, उमेश, अंकित, राहुल राजौरिया आदि थे।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.