Friday, September 4, 2026

अग्रसेन जयंती सप्ताह: अग्रसेन चौक पर लगाया भंडारा 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी,रुद्रपुर।  अग्रवाल युवा संगठन द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती सप्ताह के पांचवे दिन नगर के अग्रसेन चौक पर भंडारे का आयोजन किया गया। भोजन वितरण कार्यक्रम का शुभारम्भ वरिष्ठ उद्योगपति और समाजसेवी विष्णु बंसल और उनके पुत्र सीए अभिनव बंसल द्वारा महाराजा अग्रसेन चित्र के सम्मुख पुष्प अर्पित कर किया गया।

बंसल व उनके पुत्र ने ने युवा संगठन के सामाजिक कार्यों की भरपूर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का सेवा सप्ताह का कार्यक्रम पहली बार आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने भविष्य में इस प्रकार के सेवा कार्यक्रम हेतु हरसंभव सहायता और सहयोग देने का भी आश्वासन दिया।

कार्यक्रम संयोजक श्रीओम अग्रवाल और मोहित गोयल ने बताया कि अग्रसेन जयंती सप्ताह के अंतर्गत 7 दिन तक विभिन्न सेवा कार्य किए जा रहे है। इसके अंतर्गत निमित्त श्रमिक बंधुओं और निर्धन व्यक्तियों हेतु भोजन वितरण किया गया। भंडारे में सवेरे अपने काम पर जाने वाले श्रमिक, सब्जी-फल आदि के ठेले लगाने वाले आदि विपन्न लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भोजन की व्यवस्था विष्णु बंसल के परिवार द्वारा की गयी। संगठन द्वारा उनको शाल ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। भोजन व्यवस्था और वितरण में मुख्य रूप से अमन मित्तल, सौरभ अग्रवाल, वैभव मित्तल, विकास जिंदल, मनीष सिंघल का सहयोग रहा।                          अग्रसेन जयंती सप्ताह: अग्रसेन चौक पर लगाया भंडारा 

भंडारे में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष गौतम रुंगटा, महामंत्री कुशल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नरेंद्र बंसल, नितेश गुप्ता, अग्रवाल युवा संगठन के अध्यक्ष अमित जिंदल, महामंत्री विनय बंसल, कोषाध्यक्ष सीए सूरज अग्रवाल, मनीष बंसल, नितिन अग्रवाल, मोहित अग्रवाल, अनुज अग्रवाल, शुभम गर्ग, हिमांशु जिंदल, वैभव मित्तल, अमन मित्तल, अभि अग्रवाल समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.