Friday, September 4, 2026

भाजपा नेता जितेंद्र त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जताया शोक

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, किच्छा:- भाजपा किसान मोर्चा के ग्रामीण अध्यक्ष परमजीत सिंह एवं राज्य सहकारी बैंक के संचालक व वरिष्ठ भाजपा नेता जितेंद्र नाथ त्रिपाठी के निधन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शोक जताया है। किच्छा विधायक राजेश शुक्ला के जानकारी देने पर सीएम धामी ने परिवार को ढांढस बढाया।

बताते चलें कि विगत दिनों सड़क दुर्घटना में घायल भाजपा नेता परमजीत सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु हो गई। उनकी मृत्यु की जानकारी मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वे लालपुर क्षेत्र के ग्राम कनकपुर में रहते थे। परमजीत के निधन से परिवार में गम का माहौल है। उधर, किच्छा विधानसभा के प्रतापपुर निवासी राज्य सहकारी बैंक के संचालक जितेंद्र नाथ त्रिपाठी का भी निधन हो गया है। दोनों भाजपा के वरिष्ठ नेता थे। उनके निधन से किच्छा में शोक की लहर है। आज किच्छा विधायक राजेश शुक्ला ने इसकी जानकारी सीएम धामी को दी। जिसके बाद सीएम ने परिजनों को फोन कर ढाढ़स बढ़ाया और शोक व्यक्त किया।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.