Friday, September 4, 2026

मेयर व एमएनए ने दिल्ली नगर निगम में जानी स्मार्ट सिटी की बारीकियां

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  नगर को स्मार्ट सिटी बनाने की कवायद के तहत मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर राजा इकबाल सिंह से एनडीएमसी पहुंच कर मुलाकात की। इसके साथ ही मुंसिपल कमिश्नर संजय गोयल से भी मुलाकात कर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट का अध्ययन कर तमाम जानकारियां हासिल की।

दिल्ली नगर निगम पहुंचने पर महापौर राजा इकबाल सिंह ने मेयर रामपाल सिंह और मुख्य नगर आयुक्त विशाल मिश्रा को शाॅल ओढ़ाकर और पौधा भेंट कर स्वागत किया। वहीं मेयर रामपाल सिंह और नगर आयुक्त विशाल मिश्रा ने भी राजा इकबाल सिंह एवं मुंसिपल कमिश्नर संजय गोयल को सरोपा पहना कर कल्याणी नदी पर स्थापित कल्याणी वाटिका का चित्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने एनडीएमसी के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली एवं तकनीकों का भी गहन अध्ययन किया। इस दौरान हाउस टैक्स वेल्यूएशन, एडवरटाइजमेंट, विद्युत व्यवस्था, सोलर लाइट, सोलर एनर्जी, घर में पड़े इलेक्ट्राॅनिक खराब पुर्जों को एकत्र कर उनका ई ऑक्शन करने, नगर निगम के निवासियों को बेहतर सुविधाएं देने, घरों से निकलने वाले कूड़े को बेस टू एनर्जी माॅडल की जानकारी ,डोर टू डोर कूड़ा सगरीकेशन, गोबर और एग्रीकल्चर फूड वेस्ट से मैन्योर खाद बनाने की प्रणाली के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की।

मेयर रामपाल सिंह ने कहा कि जनता का सहयोग मिला तो नगर को स्मार्ट सिटी बनाने का सपना अवश्य पूरा होगा। जमीनी दिक्कतों को दूर करने के लिए प्रशासनिक और राजनीतिक इच्छाशक्ति की जरूरत होगी। वकहा कि स्मार्ट सिटी को लेकर मिली जानकारी को धरातल पर उतारने के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जायेगी और शहर को नए स्वरूप में लाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

 

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.