Friday, September 4, 2026

बिजली कर्मियों की हड़ताल को लेकर प्रशासन चौकस 

Share

Advertisement

भोंपूराम खबरी, रुद्रपुर।  जिलाधिकारी रंजना राजगुरू ने उत्तराखंड विद्युत अधिकारी व कर्मचारी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर संभावित हड़ताल की आशंका के दृष्टिगत पिटकुल, यूजेवीएनएल, यूपीसीएल, औद्योगिक संस्थान के पदाधिकारियों व संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक की।

बैठक में उन्होने अधिकारियों को निर्देश दिये कि हड़ताल के दौरान जनपद के सम्पूर्ण क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत व्यवस्था बनाये रखने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था बनाने के निर्देश दिये ताकि हड़ताल होने पर जनता को किसी प्रकार की भी समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने कहा कि लोनिवि, जल निगम, जल संस्थान, उरेडा व औद्योगिक संस्थान के विद्युत् के विषय में जानकारी रखने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का मोबाईल नम्बर, संस्थान का नाम आदि की सूची तत्काल उपलब्ध कराये ताकि सम्बन्धित व्यक्ति को को विद्युत आपूर्ति का प्रशिक्षण दिया जा सके। जिससे विद्युत आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यवधान न हो। उन्होंने जनता व औद्योगिक संस्थानों से अपील करी कि पर्याप्त मात्रा में पानी रखें। उन्होने उप जिलाधिकारियों, सीओ, थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि वे अपने-अपने क्षेत्र के विद्युत सबस्टेशनों का निरीक्षण करें। उन्होने कहा कि शासन द्वारा उर्जा विभाग के तीनो निगमों पर एस्मा लगाकर हड़ताल प्रतिबन्धित की गयी है। इस लिये एस्मा का उल्लंघन पाये जाने पर एवं कोई भी व्यक्ति हड़ताल के दौरान उत्पात अथवा अफवाह फैलाते हुये पाया गया तो उसके खिलाफ वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि सभी सीएचसी, पीएचसी में विद्युत से संचालित होने वाले उपकरणों को चलाने के लिये वैकल्पिक व्यवस्था करते हुये जनरेटर व इन्वर्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करें ताकि संभावित हड़ताल के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं में किसी प्रकार की व्यवधान उत्पन्न न हो। उन्होने कहा कि हड़ताल के दृष्टिगत रखते हुये सभी तहसील स्तर पर जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जायेगी व उनके द्वारा लगातार विद्युत आपूर्ति पर नजर रखी जायेगी। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिये कि सभी पेट्रोल पम्पों पर ईधन की पर्याप्त मात्र में व्यवस्था रखना सुनिश्चित करें। उन्होने एसडीओ बीएसएनएल को निर्देश दिये कि हड़ताल के दौरान इंटरनेट/टेलीफोन आदि सेवाएँ बाधित न हो इसके लिये व्यवस्था करें।

बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दलीप सिंह कुवंर, मुख्य विकास अधिकारी आशीष भटगांई, अपर जिलाधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्र, जय भारत सिंह, एएसपी ममता बोहरा, मिथलेश सिंह, अधिशासी अभियन्ता पिटकुल पंकज शर्मा, चीफ इंजिनियर यूपीसीएल नीरज कुमार टम्टा, अधिशासी अभियन्ता विद्युत नवीन मिश्रा, अधिशासी अभियन्ता लोनिवि केसी आर्या, अध्यक्ष केजीसीसीआई अशोक बंसल, श्रम परिर्वतन अधिकारी अनिल पुरोहित, मैनेजर टाटा मोटर्स देवेश पंत, आरके सिंह, नीरज दत्त, महाप्रबन्धक उद्योग चंचल बोहरा आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement

Read more

Local News

❌ Content Protection Enabled: Right-click & text copying is disabled on this website.